शाहपुर/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर में अपनी बहन की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी आमिर को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया।
रविवार को गांव आदमपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। 21 वर्षीय अदीबा की उसके भाई आमिर ने कथित रूप से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अदीबा किसी युवक से
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अदीबा किसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी, जिसे लेकर आमिर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ और आरोपी ने बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अदीबा की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार अदीबा नौ भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी और अधिकांश समय गांव पलड़ी में अपने दादा के पास रहती थी। रविवार को वह अपने घर आई हुई थी। इसी दौरान घर में कहासुनी हुई, जो खूनी वारदात में बदल गई। मृतका की मां ने पुलिस को बताया था कि आमिर ने अदीबा की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
हत्या के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/
हत्या के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आमिर शामली रोड स्थित चेयरमैन भट्टे के पास एक बाग में छिपा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को रोककर पूछताछ का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आमिर के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध हत्या, पुलिस पर फायरिंग, आर्म्स एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
