हापुड़ में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 21 छात्र छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशि

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In Hapur, Meritorious Students Felicitated; 21 Students Receive Incentive Amount — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद हापुड़ में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह के सजीव प्रसारण के साथ हुई, जिसे सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और अधिकारियों ने देखा एवं सुना। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे जनपद स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ।

जनपद स्तरीय समारोह का भव्य उद्घाटन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

समारोह का उद्घाटन सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला अध्यक्ष कविता माधरे, जिलाधिकारी कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल के 10 तथा इंटरमीडिएट के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं सहित कुल 21 विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के प्रतीकात्मक चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि सम्मानित विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है तथा इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी उपस्थित रहे। इनमें राजकीय हाईस्कूल हिम्मतपुर की प्रधानाचार्या शैलजा कुमारी, एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय गर्ग, श्री बिजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज चमरी के प्रधानाचार्य सुनील सिरोही, शिक्षिकाएं रश्मि सिंह, अमीता त्रिपाठी, प्रियंका, पायल चंद्रा तथा शिक्षक अमित शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक और पत्रकार भी समारोह में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment