गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के निरीक्षण पर मेयर सुनीता दयाल निकली थीं। इसी दौरान उन्होंने कनावनी गांव के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ देखा। मेयर ने कूड़े के ढेर की जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान दो नाबालिग बच्चे साइकिल पर एक कट्टा लेकर आ रहे थे।
मेयर के आदेश पर जब लोगों ने कट्टे की जांच की तो पाया कि उसमें पशु अवशेष भरे हुए हैं। इसके बाद मेयर ने तुरंत इस संबंध की सूचना थाना इंदिरापुरम पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिग बच्चों से पूछताछ शुरू की। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि ये दोनों नाबालिग बच्चे कनावनी गांव के एक मदरसे में पढ़ते हैं।
पुलिस जांच और कार्रवाई
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे मदरसा संचालक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि वह क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कूड़े का ढेर देखा। जांच के दौरान दो बच्चे एक साइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। जब उनके पास मौजूद कट्टे की जांच की गई तो उसमें पशु अवशेष पाए गए।
पुलिस का पक्ष
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
उन्होंने कहा कि यह अवशेष हिंडन नदी में फेंकने के लिए लाए जा रहे थे और ऐसे घिनौने काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पशु अवशेष की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
