जनगणना 2027 के प्रथम चरण को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Instructions were issued to ensure the timely and quality completion of the first phase of the Census 2027. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

——–अपर जिला जनगणना अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित, 22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अपर जिलाधिकारी वित्त अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या-307 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला जनगणना अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मकान सूचीकरण और गणना कार्य की अवधि निर्धारित

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में बताया गया कि भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (एचएलओ) का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक 30 दिनों की अवधि में संचालित किया जाएगा। इसके लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चार्ज अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि सामान्य प्रशासन अनुभाग की अधिसूचना दिनांक 9 जनवरी 2026 तथा जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 21 जनवरी 2026 के क्रम में जाहिद हुसैन एवं ओम प्रकाश यादव को अपर जिला जनगणना अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। अधिकारियों को जनगणना अधिनियम-1948 की धारा-11 के अंतर्गत विधिसम्मत रूप से जनगणना कार्य संपादित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार्ज वितरण और कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरी गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरा कराया जाए। इसके तहत जिला पंचायती राज अधिकारी को नगर पालिका परिषद मोदीनगर, मुरादनगर तथा नगर पंचायत डासना, पतला, निवाड़ी एवं फरीदनगर का चार्ज सौंपा गया है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी को नगर पालिका परिषद लोनी एवं खोड़ा क्षेत्र का दायित्व दिया गया है।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने चार्ज अधिकारियों से संपर्क कर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के मोबाइल नंबर प्राप्त करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्मिक अपनी ड्यूटी प्राप्त कर एचएलओ एप पर लॉगिन करें। साथ ही प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में जनगणना कार्य पूर्ण कराया जाए। बैठक में जिला पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग तथा सूचना विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment