गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कामयाबी: 18 संपत्तियों की नीलामी से कमाए 155.15 करोड़

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major achievement by the Ghaziabad Development Authority: Earned ₹155.15 crore from the auction of 18 properties. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विभिन्न योजनाओं की रिक्त व्यावसायिक, आवासीय और अन्य संपत्तियों की भव्य नीलामी आयोजित की गई। इस नीलामी प्रक्रिया में प्राधिकरण को विभिन्न संपत्तियों के सापेक्ष लगभग 155.15 करोड़ रुपये की संभावित आय प्राप्त होगी।

कोयल एन्क्लेव और प्रमुख आवासीय/संस्थागत भूखंडों से बड़ी कमाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नीलामी में सबसे बड़ी कामयाबी कोयल एन्क्लेव योजना में मिली, जहाँ 02 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की सफल नीलामी से प्राधिकरण को 110.26 करोड़ रुपये हासिल हुए। इसके अलावा, कौशाम्बी योजना पॉकेट-ए के एक आवासीय भूखंड से 11.46 करोड़ रुपये और वैशाली योजना सेक्टर-03 के एक नर्सिंग होम भूखंड से 12.88 करोड़ रुपये की आय हुई।

व्यावसायिक भूखंडों और दुकानों की नीलामी से अतिरिक्त राजस्व

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

प्राधिकरण द्वारा जारी विवरण के अनुसार इंदिरापुरम के न्यायखंड-3 में एक कन्वीनिएंट शॉपिंग भूखंड को 0.36 करोड़ रुपये तथा ज्ञानखंड-3 में 06 दुकान भूखंडों को 06.52 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया। वहीं, प्रताप विहार योजना के एक डिस्पेंसरी भूखंड से 4.09 करोड़ रुपये, इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट-एच के 04 व्यावसायिक भूखंडों से 4.83 करोड़ रुपये, अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर योजना के एक व्यावसायिक भूखंड से 3.86 करोड़ रुपये और संजय नगर सेक्टर-23 योजना की रिक्त भूमि से 0.55 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली प्राप्त हुई।

पारदर्शी प्रक्रिया और विकास कार्यों में उपयोग की योजना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई है। इस नीलामी से प्राप्त होने वाली भारी भरकम राशि का उपयोग शहर की आगामी विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के निर्माण और नागरिक सुविधाओं को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment