हापुड़ में 17 से 23 मई तक होगा भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A grand “Shri Ram Katha Gyan Yagya” will be organized in Hapur from May 17 to May 23. IMAGE CREDIT TO दिव्य ज्योति जागृति संस्थान

हापुड़ (शिखर समाचार)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की गाजियाबाद शाखा के तत्वावधान में 17 मई से 23 मई 2026 तक भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

ब्रह्मज्ञान पर आधारित होगी राम कथा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

संस्थान के अनुसार यह पावन कथा संस्थापक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित होगी। प्रेस वार्ता में साध्वी हेमा भारती जी और साध्वी श्वेता भारती जी ने बताया कि कथा का मूल आधार ब्रह्मज्ञान है। पूर्ण गुरु से प्राप्त ब्रह्मज्ञान व्यक्ति के अंतर्मन को जागृत करने के साथ समाज निर्माण की सुदृढ़ नींव भी स्थापित करता है।

उन्होंने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक अर्जुन नगर के सामने वाले ग्राउंड, कांति प्रसाद धर्मशाला के पास, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में आयोजित होगी। कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर जी सुप्रसिद्ध संगीतज्ञों के साथ श्री राम कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के ब्रह्मज्ञानी शिष्य एवं शिष्याएं भी उपस्थित रहेंगे।

16 मई को निकलेगी मंगल कलश यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कथा से एक दिन पूर्व 16 मई शनिवार सुबह 9 बजे गोपाल वाटिका, फ्री गंज रोड से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल तक पहुंचेगी।

आयोजकों ने बताया कि यह कथा संस्थान के नशा उन्मूलन अभियान “बोध” को समर्पित है। इसका उद्देश्य समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त करना तथा युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। संस्थान ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment