गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम सीमा अंतर्गत कचरा निस्तारण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर कार्यवाही की जा रही है। सभी जोन में स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन लगाए गए हैं। कवि नगर जोन अंतर्गत गोविंदपुरम, विजयनगर जोन अंतर्गत अकबरपुर बहरामपुर, मोहन नगर जोन अंतर्गत राजेंद्र नगर, वसुंधरा जोन अंतर्गत साहिबाबाद साइट 4 में आधुनिक उपकरणों के साथ कचरे के निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।
स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सिटी जोन अंतर्गत रेत मंडी हिंडन विहार में स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया गया। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार व स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीम उपस्थित रही।
महापौर ने शहर के कचरा निस्तारण हेतु लगाए गए स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन पर सिटी जोन के निवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सिटी जोन से निकलने वाले कचरे को बड़ी मात्रा में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाने में ट्रांसफर स्टेशन से सहयोग मिलेगा।
कचरे के निस्तारण की आधुनिक व्यवस्था
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
शहर की छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्ग से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करते हुए कंपैक्टर बीन के माध्यम से प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाएगा। 250 से अधिक कैपेसिटी वाले स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन की शुरुआत आज की गई, जो शहर के निवासियों के लिए समर्पित रहेगा।
नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश तथा स्वास्थ्य विभाग टीम को मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिटी जोन में ट्रांसफर स्टेशन नहीं था, जिसे अत्याधुनिक उपकरणों के साथ शुरू कराया गया है। गीले और सूखे कचरे को बड़ी मात्रा में प्रतिदिन प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाएगा।
कैप्सूल सिस्टम से होगा कुशल प्रबंधन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
8 कैप्सूल के माध्यम से शहर के कचरे को प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाएगा, जिससे शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। सिटी जोन के सभी वार्डों से कचरा एकत्र होकर सीधे प्रोसेसिंग यूनिट पर पहुंचेगा।
मौके पर उपस्थित नेचर ग्रीन के निदेशक शिवम गोयल को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा कार्य में निपुणता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
