—अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, चार संपत्तियां सील करने के आदेश जारी
हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के तहत बिना मानचित्र स्वीकृति कराए किए गए निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए चार संपत्तियों को सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों की अनदेखी किए जाने पर अब सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई की जद में आने वाले निर्माणों में गढ़ रोड, धौलाना क्षेत्र तथा अन्य स्थानों पर बने व्यावसायिक और आवासीय निर्माण शामिल हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध माना जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
एचपीडीए अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
एचपीडीए अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
