सेंट आर सी कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखी तकनीकी शिक्षा की बारीकियां

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
St. R.C. Convent School Students Explore the Nuances of Technical Education IMAGE CREDIT TO SCHOOL

शामली (शिखर समाचार)। सेंट आर सी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित तकनीकी कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में बच्चों ने विभिन्न मॉडल तैयार कर विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए जरूरी है और नई शिक्षा नीति भी प्रयोगात्मक शिक्षा पर जोर देती है।

फाउंडेशन ऑफ इंडिया की इंजीनियर टीम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

फाउंडेशन ऑफ इंडिया की इंजीनियर टीम ने बच्चों को पौधों की संरचना, जड़ी, झाड़ी, लता और बेलदार पौधों के बारे में सरल तरीके से समझाया। विद्यार्थियों से फोम शीट, फूल कागज और प्लास्टिक पाइप की सहायता से मॉडल तैयार कराए गए। कक्षा तीन के विद्यार्थियों को अबेकस का मॉडल बनाना सिखाया गया। कार्यशाला का संचालन प्रधानाचार्या उजमा जैदी के निर्देशन में हुआ।

Share This Article
Leave a comment