सनसनीखेज: बिजनौर के नहटौर में दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sensational: Two Bodies Found in Nahataur, Bijnor, Causing Panic; Police Launch Investigation IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। नहटौर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पहली घटना में डूडाखेड़ी गांव स्थित एक आम के बाग में पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अंकुश सैनी पुत्र राकेश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान की कोशिश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

दूसरी घटना बालापुर गांव के पास नहर में सामने आई, जहां पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे मौत के कारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article
Leave a comment