बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। सीबीएसई द्वारा बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बे के कांधला रोड स्थित मेपल्स एकेडमी की छात्रा लविश चौधरी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
लविश चौधरी ने किया जनपद टॉप
गांव कल्याणपुर निवासी लविश चौधरी के पिता हारून अली दिल्ली में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। लविश की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उसे सम्मानित किया। विद्यालय की छात्रा अरीबा मेहर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा वंश जैन ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी लहराया परचम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं की परीक्षा में अकाशी चौधरी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा आर्यन सिंह ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
मेपल्स एकेडमी के प्रबंधक राजीव गर्ग और प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है।
पिता ने बताया मेहनत और अनुशासन का परिणाम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
लविश चौधरी के पिता हारून अली ने कहा कि उनकी बेटी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया।
