नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, रफ्तार बढ़ाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Municipal Commissioner conducted a surprise inspection of construction works and directed officials to speed up the pace of work. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक लगातार शहर में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे है। सोमवार को उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मोहन नगर जोन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सिटी तथा मोहन नगर जोन के सड़क निर्माण फुटपाथ निर्माण के कार्यों का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से निगम अधिकारियों की रफ्तार भी बढ़ रही है।

अवर अभियंता से लेकर विभाग अधिकारी भी चल रहे कार्यों का

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अवर अभियंता से लेकर विभाग अधिकारी भी चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से विभागों में खलबली मची हुई है और कार्यों की मॉनीटरिंग भी प्रबल हो रही है। औचक निरीक्षण में मोहन नगर जोन के कार्यों का जायजा लिया गया। हिंडन एयर फोर्स से लेकर मोहन नगर चौराहा, हिंडन एयर फोर्स से लेकर भोपुरा, हिंडन एयर फोर्स से लेकर एलिवेटेड रोड का जायजा लिया गया। अधिकारियों की टीम भी मौके पर तेजी से पहुंची।

मुख्य मार्ग के साथ फुटपाथ का जायजा लिया गया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य मार्ग के साथ फुटपाथ का जायजा लिया गया। फुटपाथ के साथ-साथ ग्रिल साइड पटरी का भी जायजा लिया। नागद्वार से लेकर एलिवेटेड मार्ग को देखकर नगर आयुक्त ने संतुष्टि जाहिर की वही सी एम ग्रिड के अंतर्गत मोहन नगर चौराहे से हिंडन एयर फोर्स तक चल रही कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की और रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। मरम्मत के कार्यों को तत्काल प्रभाव से करने के लिए कहा, जिसमें टूटी हुई ग्रिल को तत्काल ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण विपुल, अवर अभियंता विनोद व निर्माण विभाग के सुपरवाइजर व टीम उपस्थिति रहे।

Share This Article
Leave a comment