जीडीए का बड़ा एक्शन: लोनी में अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के बने 5 वेयरहाउस सील

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
GDA takes major action: Bulldozers were used against illegal colonies in Loni, and five warehouses built without approved maps were sealed. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष के निर्देशों पर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रवर्तन जोन-08 में बड़ी कार्रवाई की गई। जीडीए की टीम ने लोनी क्षेत्र में भारी विरोध के बावजूद न केवल एक बड़ी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया, बल्कि बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे 5 वेयरहाउसों को भी सील कर दिया।

12 हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रवर्तन जोन-08 के प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम खुदाबास हकीकतपुर (लोनी) के खसरा संख्या-244 पर कार्रवाई की। यहां ब्रजभान सिंह द्वारा लगभग 12,640 वर्ग मीटर भूमि पर बिना अनुमति सड़क निर्माण और प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरी कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

रामपार्क एक्सटेंशन में 5 वेयरहाउस सील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत जीडीए ने रामपार्क एक्सटेंशन और आसपास के क्षेत्रों में बिना नक्शा स्वीकृति के बनाए गए 5 वेयरहाउसों को सील कर दिया। इनमें शामिल हैं—

  • निशांत का वेयरहाउस (लगभग 1350 वर्ग मीटर)
  • पवन कुमार का वेयरहाउस (लगभग 250 वर्ग मीटर)
  • हर्षित गुप्ता व पंकज का वेयरहाउस (लगभग 540 वर्ग मीटर)
  • अनिल कुमार व पंकज का वेयरहाउस (लगभग 190 वर्ग मीटर)
  • जमालुद्दीन व गुलफाम का वेयरहाउस (लगभग 270 वर्ग मीटर)

विरोध के बीच कार्रवाई, पुलिस रही तैनात

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं और उनके समर्थकों ने विरोध किया और काम रोकने की कोशिश की, लेकिन प्राधिकरण की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई पूरी की गई।

अवैध निर्माण पर सख्ती जारी रहेगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रवर्तन जोन-08 का स्टाफ और पुलिस लगातार सतर्क है और आगे भी अवैध निर्माण व बिना स्वीकृति की कॉलोनियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता जीडीए से अवश्य जांच लें।

Share This Article
Leave a comment