बाबूगढ़ में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का जिलाधिकारी कविता मीना ने किया औचक निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The District Magistrate, Kavita Meena, conducted a surprise inspection of the under-construction sports stadium in Babugarh. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)।

जनपद की जिलाधिकारी कविता मीना ने सोमवार को बाबूगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हरित क्षेत्र विकसित करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर के समुचित विकास पर भी जोर देते हुए निर्देशित किया कि यहां हरित क्षेत्र विकसित किया जाए, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके और क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन भी बना रहे। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

Share This Article
Leave a comment