हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विकास और शिक्षा के भविष्य पर हुई चर्चा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Governor of Haryana met the Prime Minister, and they discussed the future of development and education. IMAGE CREDIT TO पीआईबी

नई दिल्ली (शिखर समाचार)। नई दिल्ली में शनिवार को हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष तथा राज्यपाल के निजी सचिव श्री शंख चटर्जी भी मौजूद रहे।

हरियाणा के विकास पर केंद्र सरकार का सहयोग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक के दौरान राज्यपाल ने हरियाणा के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक प्रगति की जानकारी भी साझा की।

शिक्षा में भविष्य की तकनीकों पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस दौरान राज्यपाल ने भविष्य उन्मुख उच्च शिक्षा प्रणाली पर विशेष चर्चा की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान श्री शंख चटर्जी ने प्रधानमंत्री को अपनी दो पुस्तकें “अद्वैत वेदांत: एक अनोखा दर्शन” और “सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र” भेंट कीं। इन पुस्तकों का हाल ही में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण की उपस्थिति में विमोचन किया गया था।

Share This Article
Leave a comment