हापुड़: तीनों तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित, 152 शिकायतें दर्ज, 24 का मौके पर निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In Hapur, Samadhan Divas was organized in all three tehsils, where 152 complaints were registered and 24 were resolved on the spot. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़ जनपद की समस्त तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से संबंधित अधिकारियों द्वारा 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

हापुड़ तहसील में डीएम की अध्यक्षता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

तहसील हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 62 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस के दौरान घरेलू हिंसा और जमीनी विवाद से संबंधित मामले प्रमुख रूप से सामने आए।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

गढ़मुक्तेश्वर में एडीएम की अध्यक्षता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसी क्रम में तहसील गढ़मुक्तेश्वर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।

धौलाना में सीडीओ की अध्यक्षता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

वहीं तहसील धौलाना में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 38 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment