संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In a joint operation, the police arrested a wanted accused, who sustained bullet injuries in both legs. IMAGE CREDIT TO POLICE

कौशांबी (शिखर समाचार)। स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना कौशांबी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में ऑपरेशन करते हुए अब्दुल को गिरफ्तार किया है। अब्दुल को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया और उसके दोनों पैरों में गोली लगी। अब्दुल के खिलाफ थाना कौशांबी पर मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र कौशांबी में 2/5 पुलिया रोड एलिवेटेड रोड के नीचे पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति सामने से आते दिखाई दिए, जिसको पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम से घिरता देख दोनों आरोपी मोटर साइकिल को मोड़कर वापस भागने लगे।

फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस टीम के पीछा करने पर मोटर साइकिल सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी अब्दुल के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 कुंडल पीली धातु, 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है और पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment