बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। प्रदूषण मुक्त वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था निर्विका फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रकृति के रक्षक माने जाने वाले नीम, पिलखन, पीपल जैसे छायादार पौधे रोपे गए।
विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
विश्व पृथ्वी माह के समापन पर गुरुवार को निर्विका फाउंडेशन के तत्वाधान में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया गया। संस्था के सदस्यों ने छात्र छात्राओं के साथ मिलकर नीम, पीपल, पिलखन, चंपा आदि के पौधे रोपे।
पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
संस्था अध्यक्ष दीपक राठी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं, जो बिना कुछ मांगे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन और छाया देते हैं। पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवित रहने की पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन के हर विशेष अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं। जब तक पृथ्वी हरी भरी है, तभी तक हमारा अस्तित्व सुरक्षित है।
सामाजिक सहभागिता के साथ आयोजन संपन्न
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
कार्यक्रम के दौरान संस्था उपाध्यक्ष ऊषा राठी, समाजसेवी संतोष देवी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मलिक, मनोज सहरावत, वीना कुमारी, हर्ष चौधरी, अरुण आदि मौजूद रहे।
