जनगणना 2027 : द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Census 2027: The three-day training camp for the second phase has been completed. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेज गति दी जा रही है। इसी क्रम में राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (28 से 30 अप्रैल) गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण और मार्गदर्शन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 29 अप्रैल को जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ के जिला प्रभारी जे.पी. यादव ने प्रातः 9 बजे प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीनों बैचों के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से सीधे संवाद करते हुए जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विशेष रूप से आंकड़ों की शुद्धता, समयबद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया।

तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

30 अप्रैल को प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी जिला प्रभारी जे.पी. यादव की देखरेख में मास्टर प्रशिक्षकों ने सभी प्रगणकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की गहन जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल उपकरणों के उपयोग, प्रपत्र भरने की विधि तथा घर-घर जाकर आंकड़े संकलन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।

जनगणना-2027 की तैयारियां पूर्ण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के साथ ही जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यों को विधिवत पूर्ण कर लिया गया। प्रशासन को उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक आगामी जनगणना कार्य को अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करेंगे।

इस अवसर पर जनगणना चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, कर अधीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह यादव, सफाई निरीक्षक गोविन्द कुमार, लिपिक नदीम अहमद खान, नीरज कुमार रवि, अब्दुल रशीद और आसिम सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment