नेशनल हाईवे-9 पर 25 फुट लंबा अजगर दिखने से मचा हड़कंप, ट्रैफिक रुका, वीडियो वायरल

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Panic broke out after a 25-foot-long python was spotted on National Highway-9. Traffic came to a standstill, and the video has gone viral. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 25 फुट लंबा एक अजगर सड़क पर निकल आया। अजगर को देखते ही राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह थम गया।

सर्विस रोड पर दिखा विशाल अजगर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर अचानक यह विशाल अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। अजगर की लंबाई और आकार देखकर लोगों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जंगल की ओर गया अजगर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अजगर पास की झाड़ियों में घुसकर जंगल की ओर निकल गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment