शामली। (शिखर समाचार) जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बाजार में पैदल गश्त, लोगों से किया संवाद
गश्त के दौरान उन्होंने बाजार में मौजूद व्यापारियों, राहगीरों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में लगातार सतर्क निगरानी रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।
यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर सख्ती
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे यातायात को सुचारु बनाए रखें, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें।
सीसीटीवी और सतर्कता पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अनुशासन, सतर्कता और बेहतर जनसंपर्क के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा भी मौजूद रहे।
