टाइगर गंगा हेरिटेज के नाम से रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू होगी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A special roadways bus service will be launched under the name “Tiger Ganga Heritage.” IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

बिजनौर (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी जसजीत कौर ने की। बैठक में जनपद में पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष बस सेवा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए टाइगर गंगा हेरिटेज नाम से परिवहन निगम की विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

जिलाधिकारी ने विकास कुमार अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष द्वारा फ्लाई ऐश आधारित उत्पाद बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों के हित में उठाए गए ईंट प्रकरण की अनुसूची दरों से संबंधित प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग को फ्लाई ऐश ईंट और टाइल्स की दरें निर्धारित करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

योजनाओं की समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पोर्टल पर प्राप्त 578 आवेदन पत्रों में से 227 का प्रथम स्तर पर, 108 का द्वितीय स्तर पर सत्यापन किया गया है, जबकि 85 आवेदन तृतीय स्तर पर स्वीकृत हुए हैं।
वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1700 आवेदन के लक्ष्य के सापेक्ष 441 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें 13 स्वीकृत, 22 में ऋण वितरण, 428 लंबित तथा 11 आवेदन अस्वीकृत पाए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विकास कुमार अग्रवाल, जुल्फुकार आलम, मुनीश त्यागी, नितिन अग्रवाल तथा अन्य उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment