डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने पर लोगों ने किया रोड जाम, नई मूर्ति की हुई स्थापना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
People blocked the road after the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar was found damaged; a new statue was later installed. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलते ही लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया। मूर्ति को खंडित देखते ही लोग आक्रोशित हो गए और दिल्ली–सहारनपुर मार्ग को जाम कर दिया। रोड जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मौके की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान लगातार लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर बाबा साहब की नई मूर्ति की पुनः स्थापना कराई गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम को हटाया गया।

WhatsApp Image 2026 04 19 at 9.12.53 PM

मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के खंडित होने की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मौके पर एक मूर्ति सड़क किनारे खंडित पाई गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment