महर्षि कश्यप जयंती समारोह : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे गाजियाबाद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Maharshi Kashyap Jayanti Ceremony: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya arrived in Ghaziabad. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को 319 सहायक उपकरण वितरित किए।

दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

वितरित उपकरणों में 80 ट्राईसाइकिल/बैसाखी, 40 व्हीलचेयर, 74 कान की मशीन, 40 सेंसर स्टिक, 40 स्मार्ट केन, 20 टीएलएम किट और 25 कृत्रिम हाथ/पैर शामिल थे। उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं जैसे भागीरथ सेवा संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन सेंटर, आनंदा ट्रेनिंग सेंटर एवं अद्वैत संस्थान द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित वस्तुओं ने उपमुख्यमंत्री का ध्यान खींचा और उनके कौशल, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास की सराहना की। नीव शक्ति संस्थान के मूक-बधिर बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा में “सारे जहाँ से अच्छा” गीत प्रस्तुत किया गया, जबकि भागीरथ सेवा संस्थान के बच्चों का नुक्कड़ नाटक भी दर्शकों ने खूब सराहा।

सरकार की प्रतिबद्धता और उपस्थित गणमान्य लोग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है। कार्यक्रम में विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment