शामली (शिखर समाचार)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल पांचाल के नेतृत्व में समाज की बेटी नेहा पांचाल के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समारोह के दौरान नेहा पांचाल को फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई और प्रेरक संदेश
शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल पांचाल ने कहा कि नेहा पांचाल ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने समाज के बच्चों से आह्वान किया कि वे भी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/
समारोह में जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, विनोद पांचाल, अधिवक्ता वीरेंद्र विश्वकर्मा, अनुज तावड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
