बुढ़ाना कोतवाली बनी मॉडल थाना, एडीजी ने किया उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Budhana police station becomes a model station; inaugurated by ADG IMAGE CREDIT TO POLICE

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। बुढ़ाना कोतवाली का जीर्णोद्धार कर उसे पूरी तरह हाईटेक और आधुनिक स्वरूप दे दिया गया है। शनिवार को मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने फीता काटकर मॉडल थाने का उद्घाटन किया।

आधुनिकीकरण और मॉडल थाना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

जनपद की बुढ़ाना कोतवाली को आदर्श थाने के रूप में चयनित किया गया था, जिसके बाद पिछले कई दिनों से यहां आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा था। अब यह कोतवाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होकर एक मॉडल थाना बन चुकी है।

कोतवाली परिसर में करीब 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए मैस, बैरक और अन्य आवासीय सुविधाओं को भी बेहतर और आधुनिक बनाया गया है। थाने के कार्यालय, जीडी कक्ष और मालखाना को भी सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित कर सुव्यवस्थित रूप दिया गया है।

उद्घाटन समारोह और सराहना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उद्घाटन के दौरान एडीजी भानु भास्कर ने पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मॉडल थाने आमजन को बेहतर सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने एसपी देहात आदित्य बंसल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्थानांतरण पर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।

इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार, एसपी देहात अक्षय संजय, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष अत्री, उपनिरीक्षक संदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment