सहारनपुर (शिखर समाचार)। थाना साइबर क्राइम सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25,650 रुपये नगद, विदेशी मुद्रा, 13 चेक बुक, एक स्मार्टफोन और टैबलेट बरामद किए हैं।
ठगी का मामला और तहरीर
पुलिस के अनुसार, पीड़ित अंशुल गुप्ता, निवासी बेहट रोड, सहारनपुर ने 16 फरवरी 2026 को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर कम समय में अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर 1,31,25,200 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी और साक्ष्य बरामदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक होटल में दबिश देकर आरोपी भूपेन्द्र पुत्र रूप सिंह, निवासी खातीपुरा, जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के कब्जे से ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए हैं। मामले में साक्ष्यों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 417(2) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, और पुलिस पूरे नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।
