पॉलिथीन के गोदाम पर नगर निगम टीम ने मारा छापा, 2 लाख का वसूला जुर्माना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Municipal Corporation team raided a polythene warehouse, collected a fine of ₹2 lakh IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार): साहिबाबाद में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ गाजियाबाद नगर निगम की सख्त कार्रवाई

नगर आयुक्त के निर्देश और अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर में लगातार जनता से अपील की जा रही है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और इसका बहिष्कार करें। इसके साथ ही गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉलिथीन के गोदामों को बंद कराने के लिए सक्रिय कार्यवाही कर रही है।

साहिबाबाद क्षेत्र में कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मोहन नगर जोन के साहिबाबाद क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव द्वारा पॉलिथीन के गोदाम पर कार्यवाही की गई। इस दौरान लगभग 27,473 किलो पॉलिथीन जब्त की गई और 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर जोनल प्रभारी एसपी सिंह और चीफ सेनेटरी ऑफिसर विनोद भी उपस्थित थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न हो इसके लिए संबंधित को चेतावनी भी दी गई।

अन्य क्षेत्रों में अभियान और सहयोग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस का विशेष सहयोग निगम को मिला। परवर्तन दल की टीम मौके पर मौजूद रही और प्रतिबंधित पॉलिथीन के 1000 बैग जब्त किए गए। नगर निगम शहरवासियों से बार-बार अपील कर रहा है कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment