सहारनपुर (शिखर समाचार)।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त Rupesh Kumar, जिलाधिकारी Manish Bansal तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Abhinandan ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड का निरीक्षण किया, जबकि जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जे.वी. जैन इंटर कॉलेज तथा जयनारायण खेमका गर्ल्स इंटर कॉलेज सहारनपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
अधिकारियों के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि में पूरी सतर्कता बरती जाए और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।
