गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दीपावली के अवसर पर मानव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की नई इकाई मानव हॉस्पिटल, आदित्य वर्ल्ड सिटी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कविनगर स्थित ट्रिनिटी बैंक्वेट में दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, बृजपाल तेवतिया, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष यादव, अरुण वीर सिंह और नितिन मदान सहित संजीव शर्मा, आशा शर्मा, डॉ. अजय अग्रवाल, राकेश गर्ग और अजय वर्मा समेत अनेक अतिथि मौजूद रहे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस नई इकाई का उद्देश्य गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां हड्डी रोग चिकित्सा, रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी और नेत्र चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी।
डॉ. रजत गुप्ता ने अतिथियों का जताया आभार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. रजत गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर शुरू की गई यह नई इकाई आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संस्थान के संकल्प का हिस्सा है।
समारोह में उपस्थित लोगों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं और मानव हॉस्पिटल की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
