होली के दिन पुष्पावती पूठ गांव में दिनदहाड़े फायरिंग, 40 वर्षीय विजय केवट की हत्या

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Firing in broad daylight in Pushpavati Pooth village on Holi IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार): बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पुष्पावती पूठ गांव में होली के दिन दिनदहाड़े फायरिंग की घटना में 40 वर्षीय विजय केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाइक टकराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/6-lakh-ncc-cadets-showed-strong-participation/

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर होली के दिन कुछ युवक बाइक से गांव में होली खेलने आए थे। इसी दौरान गांव में अनिल केवट की दुकान के सामने बाइक टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद आरोपी वहां से जाने लगे। इसी बीच अनिल के पिता विजय केवट को घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंच गए।

आरोपियों ने की फायरिंग, अस्पताल में मौत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

बताया जाता है कि विजय केवट ने गांव के नट मंदिर के पास आरोपियों को रोककर विवाद का कारण पूछा। इस दौरान आरोपियों ने अचानक विजय केवट पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/after-26-days-the-protest-ended/

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। गुरुवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण थाना बहादुरगढ़ पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment