महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद के शिवालयों में हुई हर हर महादेव की गूंज, श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, पुलिस रही अलर्ट

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On Maha Shivaratri, the temples of Ghaziabad resonated with chants of “Har Har Mahadev.” At the Shri Dudheshwarnath Temple, millions of devotees performed Jalabhishek, while the police remained on high alert to ensure safety. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गाजियाबाद के शिवालयों में भक्ति का रस देखने को मिला। भक्त पूरे उत्साह के साथ हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए शिवालय पहुंचे।

श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य जलाभिषेक

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

गाजियाबाद के प्रसिद्ध श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पर रात्रि 12 बजे मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज ने सबसे पहले जलाभिषेक किया। उनके जलाभिषेक करने के बाद लाइन में लगकर भक्तों मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने भगवान महादेव की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

सुरक्षा और प्रबंधों का रहा व्यापक इंतजाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

जलाभिषेक करने के लिए रात्रि से ही भक्ति शिवालय पहुंचने लगे थे और सुबह तक बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर के पास एकत्रित हो गए थे। जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के बाहर कई किलोमीटर लंबी लाइन भक्तों की लग गई थी। भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग करते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से चप्पे -चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। वही मंदिर के रास्ते को जाममुक्त रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया था।

Share This Article
Leave a comment