हाईटेक हो रहे नगर निगम स्कूल,नगर आयुक्त ने डिजिटल लैब का किया शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Municipal Corporation schools going high-tech; Municipal Commissioner inaugurated the digital lab. IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। छात्राओं को हाईटेक शिक्षा प्रदान करने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम के स्कूलों को हाईटेक करना शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने भोपुरा में नगर निगम स्कूल में बनाई गई एआई एंड डिजिटल लैब का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य और अध्यापिकाओं को हाईटेक पद्धति अपनाते हुए छात्राओं को शिक्षित करने के लिए मोटिवेट भी किया।

छात्राओं के लिए हाईटेक भविष्य: नगर आयुक्त ने डिजिटल लैब से शिक्षा को बनाया स्मार्ट और सशक्त

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

खास बात यह है कि नगर आयुक्त की वेस्ट से बेस्ट मुहिम को परवान चढ़ाते हुए उद्घाटन कार्यक्रम में छात्राओं ने सेल्फी प्वाइंट बनाया। इसी कड़ी में नगर आयुक्त ने भोपुरा कुटी में स्थित नगर निगम स्कूल में एआई एंड डिजिटल लैब का शुभारंभ किया।शहीद विजय सिंह पथिक सरस्वती विद्या मंदिर गाजियाबाद नगर निगम कुटी भोपुरा स्कूल में 238 छात्रा है, जिनके लिए नगर आयुक्त ने अडामा इंडिया लिमिटेड से सीएसआर कराया और लैब बनवाई गई। लैब में बड़ी एलइडी स्क्रीन, 20 कंप्यूटर, इंटरनेट, कुर्सी तथा मैच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम के अन्य स्कूलों में भी छात्राओं के लिए इसी प्रकार की लैब प्रारंभ कराई गई है। आधुनिक युग से जुड़ने के लिए छात्राओं का हाईटेक होना बेहद जरूरी है।

खेल में दम, स्वच्छता में जागरूकता: गाजियाबाद की छात्राओं ने दिखाया बहुआयामी नेतृत्व

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

गाजियाबाद नगर निगम की छात्राएं खेल जगत में भी अच्छा नाम कमा रही है। छात्राओं का स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आवाहन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, अडामा इंडिया लिमिटेड नवाब सिंह पवार, सूरज शर्मा, आरबी मलिक, अमित व अन्य उपस्थित रहे, सहयोगी एनजीओ निर्माण ऑर्गेनाइजेशन की टीम, पार्षद ओमपाल सिंह उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment