गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नए बस अड्डे के पास बन रहे हिडन बायोडायवर्सिटी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर रफ्तार से चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरिक्षण के दौरान मौके पर मिली गंदगी के ढेर को हटाने के आदेश भी दिए। मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे। पार्क को भव्य रूप देने के लिए पार्किंग की व्यवस्था, रेस्टोरेंट की व्यवस्था, वॉकवे की व्यवस्था, फाउंटेन की व्यवस्था के साथ-साथ जिपलाइन, रिसर्च गार्डन, लोटस पॉन्ड तथा बटरफ्लाई गार्डन स्थापित करने के लिए भी तैयारी चल रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए। वही उन्होंने नगर निगम के आला अधिकारियों को कार्यों पर मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए, जिससे गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण हो सके।
