मतदाता शुद्धिकरण अभियान को धार देने के लिए जेवर में भाजपा की कार्यशाला आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
BJP's workshop organized in Jewar to give edge to voter purification campaign IMAGE CREDIT TO BJP

जेवर (शिखर समाचार) भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कस्बे में एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य, संगठन की भूमिका और आमजन की सहभागिता को लेकर गहन मंथन किया गया।

शुद्ध और प्रामाणिक मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव

ALSO READ:https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/ghaziabad/ghaziabad-rakesh-tikaits-strong-protest-against-builders-accused-of-looting-farmers-land/articleshow/126250638.cms

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और प्रामाणिक मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहे और फर्जी व अवैध रूप से दर्ज नामों को हटाने की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी हो सके।

उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी को अठारह वर्ष पूर्ण हो रही है, उन्हें मताधिकार से जोड़ना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं संगठनात्मक मजबूती के साथ साथ कार्यकर्ताओं में दिशा और ऊर्जा प्रदान करती हैं, जिससे अभियान को जन जन तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
कार्यशाला में नरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र, विकास चौधरी, वीरेन्द्र भाटी, संजीव शर्मा, सुनील ठाकुर, गजेन्द्र वाल्मीकि, रवि जिंदल, कर्मवीर आर्य, धर्मेन्द्र भाटी, चंदर, रोहित ठाकुर, भीम सिंह छोकर, कुलभूषण शर्मा, रवि गर्ग, नरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment