गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कविनगर क्षेत्र के पॉश एरिया राजनगर के आर- 5/103 के बाहर धुप सेक रही बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सम्मोहित कर उसके सोने के कंगन उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच में जुट गई। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। खास बात यह है कि टप्पेबाजी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी कड़ी में घर के बाहर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला धुप ले रही थी, उसी दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद महिला को बर्तन साफ करने के नाम पर झांसे में लिया। महिला जब बर्तन साफ करवाने के लिए लाई तो उसे सम्मोहित कर पहने हुए सोने के कंगन उतरवा लिए। बुजुर्ग महिला से कंगन उतारवाकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। टप्पेबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बदमाशों की पहचान में जुट गई। उनके पुत्र अनुज अग्रवाल ने बताया कि उनकी माता घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान बाइक दूर खड़ी करके कुछ लोगो उनके पास पहुँचे और घर के बर्तन साफ करवाने की बात कहीं। जब वह बर्तन साफ करवाने के लिए लाई तो उन्हें सम्मोहित कर दिया गया। सम्मोहित करने के बाद उनके हाथ के सोने के कंगन उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए।
