टैक्सी ड्राइवर की हत्या का विजयनगर पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Vijayanagar police solved the murder of a taxi driver; two accused arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना विजय पुलिस ने अंतरिक्ष बिल्डिंग के सामने स्विफ्ट डीजायर टैक्सी गाड़ी में टैक्सी ड्राइवर हरिराम के मिले शव की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। हरिराम का शव उसकी स्विफ्ट डीजायर टैक्सी गाड़ी में बीती 21 नवंबर 2025 को पीछे की सीट पर मिला था। गोविंदा और शनि ने 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई थी, जिसके लिए उन्हें चोरी की गाड़ी की आवश्यकता थी। हरिराम की गाड़ी चोरी करने के लिए उन्होंने उसकी गाड़ी 3200 रुपए में बुक की थी। जब हरिराम नजफगढ़ से गाड़ी से लेकर उन्हें चला तो उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गाड़ी में ही रखकर बच्चों के अपहरण के लिए पहुंच गए। जब बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा तो वह थाना विजयनगर क्षेत्र में अंतरिक्ष बिल्डिंग के सामने गाड़ी और शव को छोड़कर मौके से फरार हो गए। संवाददाता सम्मलेन में एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गोविंदा और शनि को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 वर्षीय बच्चे विपुल के अपहरण की योजना के लिए इन्होने हरिराम की हत्या की थी। हरिराम की हत्या कर वह इसकी गाड़ी का प्रयोग अपहरण के लिए करना चाहते थे। अपहरण करने के लिए वह हरिराम की गाड़ी को बुक कर नजफगढ़ से उसके साथ गाड़ी में सवार हो गए। मौका देखते ही दोनों ने हरिराम का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद शव को गाड़ी में रखकर बच्चे के अपहरण करने के लिए पहुंचे गए। जब वह बच्चे के स्कूल पहुँचे तो बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा था, जिस कारण उनकी अपहरण की योजना फैल हो गई। अपहरण की योजना फैल होने के बाद वह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर उसकी गाड़ी और पीछे की सीट पर शव छोड़कर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 8.38.05 PM
Share This Article
Leave a comment