धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Mangal Kalash Yatra was taken out with great fanfare IMAGE CREDIT TO Jagrati Sansthan

मुरादनगर (शिखर समाचार)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में केएन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व रविवार को विशाल मंगल कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। काइट कॉलेज के सामने स्थित एक रिसॉर्ट से यात्रा की शुरुआत हुई, जिसे मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भक्ति की रंगीन धारा: पुष्प-वर्षा और मधुर धुनों संग निकली भव्य कलश यात्रा

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-monitoring-development-in-villages-through-video-conferencing-in-ghaziabad-201764343219855.html

कलश यात्रा में हजारों महिलाएँ, युवा व श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मेरठ रोड, बस स्टैंड और कस्बा रोड से होते हुए कथा स्थल पहुँची। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजों की मधुर धुनें और भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालुओं की उमंग देखते ही बनती थी।

सामाजिक जागरूकता को ध्यान में रखते हुए संस्थान के वालंटियर नशा-मुक्ति संदेशों वाले पोस्टर लेकर यात्रा में शामिल हुए। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कथा स्थल पर सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

29 नवंबर से 5 दिसंबर तक बसेगा भक्ति का दरबार: श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन गूँजेंगे प्रवचन व संगीतमय प्रस्तुति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/strong-action-by-gda-in-dasna-2/

कथा के मुख्य यजमान योगेंद्र गुप्ता ‘लिली’ ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होगा। कथा के दौरान प्रतिदिन भक्तिमय प्रवचन, संगीतमय प्रस्तुतियाँ और विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनका उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण को बढ़ावा देना है।

कलश यात्रा में स्वामी तेजोमयानंद, साध्वी श्वेता भारती, साध्वी वसुधा भारती, साध्वी ज्योति भारती, साध्वी हेमा भारती, साध्वी वंदना भारती, सुखबीर त्यागी, राम अग्रवाल, राजेश सिंगल, बुद्धप्रकाश गोयल, सुशील गोयल, विनोद धनगर, मनोज सिंगल, संजीव त्यागी, हरि किशन गर्ग, दिनेश गोयल, गीता चौधरी, सोनिया त्यागी, शालिनी शर्मा, दाम्यन्ती सिंह, मनोज गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अनिल गोयल, नितिन गोयल, ललित गोयल, मोहित मुंडे, दीपक मित्तल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 28 at 7.01.54 PM 1
Share This Article
Leave a comment