जनसुनवाई में 68 शिकायतें दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
68 complaints registered at the public hearing; 32 resolved on the spot. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड सहित अन्य समस्याएं सामने आईं।

सुरजीत सिंह निवासी बंजारेवाला ग्रंट

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सुरजीत सिंह निवासी बंजारेवाला ग्रंट ने गंभीर रूप से बीमार पत्नी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने की मांग की। आलम मीर निवासी जैनपुर मुबारिकपुर लक्सर ने राशन कार्ड बनवाने, बृजानंद शर्मा निवासी सीतापुर ने मतदाता पहचान पत्र में संशोधन कराने और सूरज कुमार ने कृषि भूमि की पैमाइश कराने की मांग रखी। देवनगर के निवासियों ने वार्ड संख्या 12 में करीब 250 मीटर लंबी खराब सड़क का निर्माण कराने तथा सुरेंद्र सैनी ने डेंगू और स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया। रुहेला ने वृद्धावस्था पेंशन दोबारा शुरू कराने की मांग रखी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा हुई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्तर-1 की 290 और स्तर-2 की 84 शिकायतें लंबित पाई गईं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment