By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
राष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखर
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: दंपति के खातों से उड़ाए गए साढ़े चार लाख, साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
राष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखर
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
© 2025 राष्ट्रीय शिखर. All Rights Reserved.
राष्ट्रीय शिखर > Blog > राज्य-शहर > दंपति के खातों से उड़ाए गए साढ़े चार लाख, साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राज्य-शहर

दंपति के खातों से उड़ाए गए साढ़े चार लाख, साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rashtriya Shikhar
Last updated: August 31, 2025 9:29 pm
Rashtriya Shikhar
Share
3 Min Read
₹4.5 Lakh Fraudulently Withdrawn from Couple's Accounts, Cyber Fraud Case Registered IMAGE CREDIT TO POLICE
₹4.5 Lakh Fraudulently Withdrawn from Couple's Accounts, Cyber Fraud Case Registered IMAGE CREDIT TO POLICE
SHARE

दादरी/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) कोतवाली दादरी क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक दंपति के दो अलग-अलग बैंक खातों से बड़ी रकम पार कर दी। ठगों ने तकनीकी हथकंडों का इस्तेमाल करते हुए खाते से धीरे-धीरे करीब चार लाख अस्सी हजार रुपये निकाल लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Contents
साइबर ठगी का बड़ा खेल: OTP हैक कर दंपति के खातों से उड़ाए 4.80 लाख रुपयेठगी के बाद भरोसा टूटा, अब न्याय की उम्मीद: साइबर पोर्टल पर शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

साइबर ठगी का बड़ा खेल: OTP हैक कर दंपति के खातों से उड़ाए 4.80 लाख रुपये

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/80-mm-rain-in-ghaziabad-electricity-also-disrupted-135807290.html

जानकारी के अनुसार जीटी रोड स्थित सारिका विहार कॉलोनी निवासी पंकज कुमार शर्मा के पिता रामवीर शर्मा का खाता पंजाब नेशनल बैंक की मोहन नगर (गाजियाबाद) शाखा में है, जबकि उनकी मां निर्मला देवी का खाता बुलंदशहर जिले के शिकारपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में संचालित है। दोनों खातों को निशाना बनाकर साइबर अपराधियों ने करीब ढाई माह की अवधि में रकम उड़ाई।

जांच में सामने आया कि ठगों ने दंपति के पंजीकृत मोबाइल नंबर को हैक कर उस पर आने वाले ओटीपी अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद 27 अप्रैल से 7 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में कई बार ट्रांजेक्शन कर पूरे 4 लाख 80 हजार खाते से निकाल लिए। घटना की भनक परिवार को तब लगी जब पासबुक व स्टेटमेंट देखने पर रकम की निकासी दर्ज मिली।

ठगी के बाद भरोसा टूटा, अब न्याय की उम्मीद: साइबर पोर्टल पर शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/golden-era-of-jamia-millia-islamia/

3 अगस्त को पीड़ित परिजनों ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद कोतवाली में भी मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि साइबर सेल के सहयोग से ठगों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना से उनका बैंकिंग सिस्टम पर भरोसा हिल गया है और वे उम्मीद करते हैं कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करेगी। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने चाहिए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना देनी चाहिए।

TAGGED:bank account hackingbank fraudbank of barodabank statementbjpBulandshahrChatGPTCricbuzzCYBER CRIMEcyber criminalsdadri policeDELHIfinancial scamghaziabadgreater noidaGT roadindiamoney stolenNirmala Devionline fraudPankaj Kumar SharmaPolice Investigationpunjab national bankRamveer SharmaSarika Vihar colonyShikarpurWhatsapp Webप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीहिंदी समाचार
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Manveer Singh Murder Case: Father Brutally Killed on Son’s Contract, Four Arrested; Knife, Brick, and Cash Recovered IMAGE CREDIT TO POLICE मनवीर सिंह हत्या मामला: बेटे की सुपारी पर पिता की निर्मम हत्या, चार गिरफ्तार, चाकू-ईंट और नकदी बरामद
Next Article Major Transfers in UP Police Department: Eight IPS Officers Reassigned IMAGE CREDIT TO PROFILE PHOTO यूपी पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, आठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rising Water Level of the Ganga: DM Kavita Meena and SP Kunwar Gyananjay Singh Inspect Brijghat, Take Feedback from Kanwariyas on Arrangements IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
गंगा का बढ़ता जलस्तर: डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ब्रजघाट का किया निरीक्षण, कांवड़ियों से जाना व्यवस्थाओं का हाल
राज्य-शहर August 6, 2026
District Magistrate and SSP Reach Narsan Border Amid Heavy Rainfall, Review Kanwar Yatra Arrangements IMAGE CREDIT TO POLICE
भारी वर्षा के बीच नारसन बॉर्डर पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राज्य-शहर August 6, 2026
2036 Olympic Resolution Kanwar Yatra Receives Blessings from Saints, Yatra to Begin from Har Ki Pauri on August 10 IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर
2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का आशीर्वाद, 10 अगस्त को हर की पैड़ी से निकलेगी यात्रा
राज्य-शहर August 6, 2026
Budhana Police Busts Interstate Fake Currency Notes Gang, Three Accused Arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस
बुढ़ाना पुलिस ने नकली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
राज्य-शहर August 6, 2026

You Might also Like

Interstate Gang Involved in Crore-Rupee Cyber Fraud in the Name of Insurance Policies Busted, 3 Accused Arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस
राज्य-शहर

बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

August 6, 2026
Kanwar Yatra: DCP Dhawal Jaiswal Reviews Arrangements in Madhuban Bapudham Area, Issues Necessary Directions to Officials IMAGE CREDIT TO पुलिस
राज्य-शहर

कांवड़ यात्रा: डीसीपी धवल जायसवाल ने मधुबन बापूधाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

August 6, 2026
India Bioenergy and Tech Expo to Be Held at India Expo Mart from August 11 to 13; District Magistrate Issues Directions Regarding Preparations IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT
राज्य-शहर

11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

August 6, 2026
World Breastfeeding Week: Only Mother’s Milk for the First Six Months Is the Best Nutrition for Infants: DM IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
राज्य-शहर

विश्व स्तनपान सप्ताह: छह माह तक केवल माँ का दूध ही शिशु का सर्वोत्तम आहार : डीएम

August 6, 2026

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

ब्लॉग के बारे में

राष्ट्रीय शिखर एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व की पत्रकारिता के मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य है जन-समस्याओं को निर्भीक रूप से उजागर करना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना।

हमसे संपर्क करें

Email: contact@rashtriyashikhar.com

WhatsApp: +919625163807

Follow US
© 2025 राष्ट्रीय शिखर. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?