ग्रेटर नोएडा में विकसित भारत संकल्प सभा, जेपी नड्डा ने शुरू की सेवा ज्योति यात्रा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Viksit Bharat Sankalp Sabha Held in Greater Noida, J.P. Nadda Launches the Seva Jyoti Yatra IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा/गौतमबुद्धनगर (शिखर समाचार)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को इंडिया एक्सपो मार्ट एवं सेंटर, ग्रेटर नोएडा में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। सभा में सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया गया।

जेपी नड्डा ने सेवा ज्योति यात्रा को किया रवाना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जेपी नड्डा ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। यात्रा इंडिया एक्सपो मार्ट से शुरू होकर गुर्जर सेवा संस्थान, ग्रेटर नोएडा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदर्शनी में दिखी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम स्थल पर ‘25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ विषय के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और देश-प्रदेश की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a comment