गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना विजयनगर पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 1 अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक गाड़ी बरामद की है। खास बात यह है कि यह अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चोरी के वाहनों से रैकी करके चार पहिया वाहन चोरी किया करता था।
पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार
एसीपी कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि बीती 8 अप्रैल 2026 को अनिल कुमार सिंह ने प्रताप विहार से अपनी गाड़ी चोरी होने के संबंध में थाना विजयनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में सीएचएस स्कूल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया, जिसमें चालक इमरान निकला। पूछताछ में उसने गाड़ी चोरी की होना स्वीकार किया।
18 मुकदमों का आरोपी, चोरी की गाड़ी बरामद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस के अनुसार इमरान के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से बरामद वाहन भी प्रताप विहार क्षेत्र से चोरी किया गया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पहले चोरी की गाड़ियों से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रैकी करता था। इसके बाद मौका मिलने पर चार पहिया वाहन चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
