व्यापारियों ने किया नवनियुक्त डीएम का अभिनंदन, विकास को मिलेगी नई दिशा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Traders welcomed the newly appointed District Magistrate, saying development will get a new direction. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। व्यापारी सुरक्षा फ़ोरम के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीना के कार्यभार संभालने पर उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।

व्यापारियों ने किया डीएम का स्वागत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

फ़ोरम के जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग, महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने कहा कि किसी भी शहर का विकास प्रशासन की सोच और व्यापारियों के सहयोग पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हापुड़ के व्यापारी हमेशा विकास कार्यों में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और आगे भी पूर्ण सहयोग देंगे।

विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

दीपक गोयल ने विश्वास जताया कि जिलाधिकारी कविता मीना के मार्गदर्शन में हापुड़ जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने जिलाधिकारी की कार्यशैली, मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही गोमाता के प्रति उनकी आस्था के लिए आभार भी व्यक्त किया।

प्रशासन ने दिया सहयोग का आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस दौरान जिलाधिकारी कविता मीना ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा और विकास कार्यों में सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।

कार्यक्रम में सन्नी जैन, उदय कंसल, गौरव गोयल सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment