क्रॉसिंग क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियार के बल पर हुई कैश वैन की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cash van robbed at gunpoint in broad daylight in the Crossing area; police have begun an investigation. IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो चुके हैं और दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र का है, जहां एटीएम में कैश डालने गई वैन को बदमाशों ने निशाना बनाया।

दिनदहाड़े कैश वैन लूट की वारदात

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बदमाशों ने चालक को अकेला पाकर उसे हथियार दिखाते हुए कैश वैन को लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वैन लेकर फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मसूरी क्षेत्र में छोड़ी गई लूटी हुई वैन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

लूट की सूचना मिलते ही पूरे जिले की पुलिस हरकत में आ गई और नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि थाना मसूरी क्षेत्र में बदमाश वैन छोड़कर भाग गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को बरामद कर लिया है।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि वैन एटीएम में कैश जमा करने पहुंची थी। चालक के अकेले होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल वैन से कितनी नकदी गायब है, इसकी जांच जारी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment