कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों व परिजनों का हुआ सम्मान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Tributes Paid to Kargil War Martyrs; Veer Naris and Families Honoured IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कारगिल विजय दिवस जनपद में शौर्य दिवस के रूप में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कारगिल शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त किया और देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड के 75 वीर सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों और उनके परिवारों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

शहीदों के परिजनों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर जनपद के आठ शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों तथा खेल विभाग छात्रावास के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सैनिकों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की दी जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देते हुए सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पंवार ने कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सूबेदार सुधीर चंद्र, वीरेंद्र सिंह रावत सहित पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन, सैनिक संगठनों के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment