शामली (शिखर समाचार)।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में शनिवार को नवीन कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े 26 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान घरेलू हिंसा, मारपीट, पारिवारिक विवाद और भूमि संबंधी मामलों की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कुछ पीड़ित महिलाओं ने महिला थाना पुलिस के अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।
महिला जनसुनवाई में 26 मामलों की हुई सुनवाई
About UsALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html
मनीषा अहलावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता महिलाओं को न्याय के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
महिला थाने में व्यवहार को लेकर उठी शिकायतें
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
जनसुनवाई के दौरान महिला थाने में पीड़ित महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आईं। कुछ महिलाओं ने ऐसे व्यवहार के कारण महिला थाने जाने से भी इंकार कर दिया। इस पर महिला आयोग सदस्य ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को महिलाओं के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक और मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़िता को भयमुक्त वातावरण में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
बैठक में उप जिलाधिकारी श्याम नारायण शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अथर जमील, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन, बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता खोखर, बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सुशील कुमार, महिला थाना की उपनिरीक्षक सुनीता सिंह, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक गजाला त्यागी, चाइल्ड हेल्पलाइन से अजरा खान तथा श्रम विभाग से मुनव्वर जंग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
