क्रॉसिंग में किराएदार ही निकला आभूषण चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Tenant Turns Out to Be Jewelry Thief in Crossing Area; Police Arrested the Accused IMAGE CREDIT TO: POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने और हीरे के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी पीड़ित परिवार के घर में किरायेदार के रूप में रह रहा था और परिवार का विश्वास जीतने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

सुमन पुरी निवासी रीता गोयल ने बीती 25 जुलाई 2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई को वह अपने पति और छोटे बेटे के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके घर में रखी कीमती ज्वेलरी चोरी कर ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

12 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा अन्य तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने सुमन पुरी बिजलीघर के पास से आरोपी अनंत मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी अलीगढ़ जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव डाबलपुर का निवासी है और उसकी उम्र 25 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।

25 से 30 लाख रुपये के आभूषण हुए बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बरामद सामान में तीन सोने के हार, दो डायमंड सेट, पांच जोड़ी सोने की झुमकियां, दो सोने की लटकन तथा चार सोने के कंगन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले लगभग एक वर्ष से पीड़ित परिवार के मकान में किराये पर रह रहा था। मकान मालिक का उस पर पूरा भरोसा था। आरोपी को मालूम था कि परिवार घर से बाहर गया हुआ है, इसलिए उसने मौका पाकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी ज्वेलरी चोरी कर ली।

आरोपी को विश्वास था कि उस पर किसी को शक नहीं होगा, लेकिन पुलिस जांच में उसका भंडाफोड़ हो गया। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Share This Article
Leave a comment