गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार बढ़ती गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम विशेष कार्य कर रहा है, जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर पानी के प्याऊ भी लगाए गए हैं। वहीं तेज धूप से बचाव के लिए रेड लाइट पर ग्रीन नेट लगाने की कार्यवाही भी चल रही है। कवि नगर जोन अंतर्गत हापुड़ चुंगी रेड लाइट पर ग्रीन नेट से यात्रियों एवं राहगिरियों को राहत मिल रही है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सिटी जोन नवयुग मार्केट रेड लाइट पर भी 30 मीटर लंबी ग्रीन नेट लगाई गई है, जिसका स्ट्रक्चर स्थाई रूप से लगाया गया है। आवश्यकता को देखते हुए ग्रीन नेट अन्य स्थानों पर लगाने की योजना भी बनाई जा रही है।
रेड लाइट्स पर यात्रियों को राहत देने के लिए ग्रीन नेट व्यवस्था
मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग गर्मी की स्थिति को देखते हुए रेड लाइट पर धूप में खड़े रहने वाले वाहन चालकों एवं राहगिरियों के लिए ग्रीन नेट लगाने का कार्य कर रहा है। हापुड़ चुंगी के बाद नवयुग मार्केट रेड लाइट पर ग्रीन नेट लगाई गई है, जिससे राहगीर छांव में रुक कर ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर सकेंगे।
ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता पर काम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
ठाकुरद्वारा जाने वाले मार्ग तथा ठाकुरद्वारा से आने वाले मार्ग दोनों तरफ नवयुग मार्केट रेड लाइट पर ग्रीन नेट लगाए गए हैं। नवयुग मार्केट रेड लाइट से अधिक ट्रैफिक हापुड़, मेरठ, दिल्ली के लिए निकलता है। आवश्यकता को देखते हुए ग्रीन नेट लगाने का कार्य प्रारंभ कराया गया है। इसके अलावा नगर आयुक्त ने निरीक्षण करते हुए कार्य तेजी से करने के निर्देश टीम को दिए हैं।
