बिजनौर (शिखर समाचार)। अभिषेक झा ने बताया कि थाना शहर कोतवाली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में नाबालिग के कथित जबरन धर्मांतरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से बरामद किया है और उसे बिजनौर लाया जा रहा है।
नाबालिग की यात्रा और घटनाक्रम का विवरण
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी नाबालिग युवक गांव के ही एक अन्य युवक के साथ काम सीखने के लिए जम्मू-कश्मीर गया था। वह 4 अक्टूबर 2023 को बांदीपोरा में हेयर कटिंग का काम सीखने पहुंचा था। इसके बाद वर्ष 2025 में उसने बारामूला में काम किया और अप्रैल 2026 से वह कुपवाड़ा में रह रहा था।
आरोप है कि 15 मई 2026 को जम्मू-कश्मीर की एक मस्जिद में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता ने 18 मई 2026 को बिजनौर के थाना शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आगे की जांच
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
मामला दर्ज होते ही बिजनौर पुलिस सक्रिय हो गई और एक टीम को जम्मू-कश्मीर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने कुपवाड़ा से नाबालिग को बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि बिजनौर पहुंचने के बाद नाबालिग से गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
