मानसून से पहले शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त ने की उद्यान विभाग के साथ बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ahead of the monsoon, the Municipal Commissioner held a meeting with the horticulture department to beautify the city of Ghaziabad. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर की ग्रीनरी और सुंदरता को बढ़ाने के लिए उद्यान तथा निर्माण विभाग अधिकारियों व टीम से बैठक की गई। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, निर्माण तथा उद्यान विभाग अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा शहर की ग्रीनरी बढ़ाने और शहर के सौंदर्यकरण पर विशेष कार्य करने के निर्देश टीम को दिए। मालियों की उपस्थिति को लेकर भी नगर आयुक्त द्वारा उद्यान विभाग अधिकारियों को मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए कहा गया।

शहर की स्वच्छता के साथ सौंदर्यीकरण पर जोर

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर को स्वच्छता के साथ-साथ सुंदर बनाना भी निगम की प्राथमिकता है। निर्माण तथा उद्यान विभाग टीम को संयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर लगे हुए पेड़-पौधों की कटिंग का कार्य, धूप को देखते हुए अधिक से अधिक पानी छिड़काव का कार्य तथा शहर के पार्कों में घास और पौधों की सिंचाई का कार्य विशेष रूप से किया जा रहा है।

सड़क किनारे और पार्कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

निर्माण विभाग द्वारा सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और पार्कों में हो रही टूट-फूट एवं मरम्मत कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से ग्रीनरी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मानसून से पहले ही पौधरोपण के लिए स्थानों का चयन करने का कार्य किया जा रहा है। मोहन नगर चौराहा, कवि नगर चौराहा, वसुंधरा चौराहा, इंदिरापुरम चौराहा, सिटी जोन चौराहा तथा विजयनगर चौराहा पर ग्रीनरी बढ़ाने के लिए भी टीम को निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment